California Wildfire: हॉलीवुड तक पहुंची जंगल की आग, कई सेलिब्रिटीज के घर भी स्वाहा, Photos

California Wildfire: जंगलों में फैली आग का रुख अब शहरों की तरफ हो गया है. तेज हवाओं के कारण आग दूर-दूर तक फैली जा रही है. आग पर काबू पाने की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है. हॉलीवुड के कई सितारों का आशियाना भी भीषण आग में जलकर खाक हो गया है.

California Wildfire: कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में फैली आग रिहायशी इलाकों को भी जला रही है. आग की जद में अब हॉलीवुड हिल्स भी आ गया है. हॉलीवुड के कई सितारों का आशियाना भी भीषण आग में जलकर खाक हो गया है. अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास लगी भीषण आग में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख हो गए.

शहरों तक पहुंची जंगल की आग

जंगलों में फैली आग का रुख अब शहरों की तरफ हो गया है. तेज हवाओं के कारण आग दूर-दूर तक फैलती जा रही है. आग पर काबू पाने की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है. शहर के कई मकान आग में जलकर खाक हो गये हैं. एक लाख से ज्यादा लोगों को इलाका छोड़कर हटाया जा रहा है.

एक लाख से अधिक लोगों को हटाने की कवायद

आग के कारण एक लाख से ज्यादा लोगों को इलाके से हटाया जा रहा है. आग हॉलीवुड बाउल के पास और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से कुछ ही दूरी पर लगी है. आग के कारण हॉलीवुड सेलिब्रिटी क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस का 45 साल पुराना घर जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया है.

बैटर मैन और द लास्ट शोगर्ल के प्रीमियर रद्द

आग की घटना के बाद बैटर मैन और द लास्ट शोगर्ल के प्रीमियर रद्द कर दिए गए है. स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के नामांकन की घोषणा लाइव कार्यक्रम के बजाय प्रेस विज्ञप्ति के जरिए की गई. एएफआई अवार्ड्स जैसे कार्यक्रमों को भी रद्द किया जा गया है. ऑस्कर नामांकन भी स्थगित कर दिया गया है. अब यह 19 जनवरी को होगा.

कई सेलिब्रिटीज के घर भी जले

जंगल में लगी भीषण आग के कारण कई सितारों के घर भी तबाह हो गए. मूर का पासाडेना के पास अल्ताडेना इलाके में स्थित घर आग में जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया है. इसके अलावा आग के कारण अभिनेत्री जेमी ली कर्टिस, अभिनेता एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स और स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स वुड के घरों को भी आग ने नुकसान पहुंचाया है.

आग पर काबू पाने की कवायद जारी

जंगलों से शहर पहुंची आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. कम ऊंचाई पर उड़ते हेलीकॉप्टरों के जरिये आग पर पानी डाला जा रहा है. लोग डरकर अपने जरूरी सामानों के साथ पैदल ही घर से निकल जा रहे हैं. आग के कारण 1500 से ज्यादा इमारतें नष्ट हो गई है. अब तक पांच लोगों की मौत गई है. करीब एक दर्जन स्कूल आग से तबाह हो गए हैं.

Also Read: अमेरिका के लॉस एंजिल्स जंगल में भीषण आग, 5 की मौत, 1500 इमारतें स्वाहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >