इस यूरोपीय कंट्री ने यूरो को राष्ट्रीय मुद्रा के तहत अपनाया, बना 21वां आधिकारिक देश, पुरानी करेंसी का क्या होगा?

Bulgaria Adopted Euro as its National Currency: यूरोपीय संघ में शामिल होने के लगभग 19 वर्षों बाद बुल्गारिया ने 1 जनवरी 2026 से बुल्गारिया ने यूरो को आधिकारिक राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में अपनाया. अब वह वह ‘यूरो क्षेत्र’ का 21वां सदस्य बन गया है. जनवरी महीने में खुदरा दुकानों पर लोग लेव और यूरो, दोनों से भुगतान कर सकेंगे. 1 फरवरी 2026 से यूरो ही देश की एकमात्र आधिकारिक मुद्रा होगी.

Bulgaria Adopted Euro as its National Currency: यूरोपीय एकीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बुल्गारिया ने नए साल के पहले ही दिन अपनी मौद्रिक व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया है. इस फैसले के साथ देश ने न केवल अपनी पुरानी राष्ट्रीय मुद्रा को पीछे छोड़ा, बल्कि यूरोप के साझा आर्थिक ढांचे में पूरी तरह शामिल होने की दिशा में भी निर्णायक छलांग लगाई है. 1 जनवरी 2026 से बुल्गारिया ने यूरो को आधिकारिक राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में अपना लिया है और इसके साथ ही वह ‘यूरो क्षेत्र’ का 21वां सदस्य बन गया है. 

यूरोपीय संघ में शामिल होने के लगभग 19 वर्षों बाद यह बदलाव लागू हुआ है. हालांकि जनवरी के अंत तक स्थानीय मुद्रा लेव भी यूरो के साथ वैध भुगतान माध्यम बनी रहेगी. 1 फरवरी 2026 से यूरो ही देश की एकमात्र आधिकारिक मुद्रा होगी. वहीं, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अगस्त 2026 की शुरुआत तक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें यूरो और लेव दोनों में प्रदर्शित की जाती रहेंगी.

एक महीने तक मिलेगी छूट

जनवरी महीने में खुदरा दुकानों पर लोग लेव और यूरो, दोनों से भुगतान कर सकेंगे. हालांकि दुकानदारों को बाकी राशि केवल एक ही मुद्रा में लौटानी होगी या तो यूरो में, या फिर यूरो उपलब्ध न होने की स्थिति में लेव में. व्यापारियों को यह तय करने की छूट दी गई है कि वे एक ही लेनदेन में दोनों मुद्राओं का मिश्रित भुगतान स्वीकार करें या नहीं, लेकिन इस बारे में ग्राहकों को पहले से स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य होगा.

पूरे साल तक बदल सकेंगे लेव

साल 2026 के दौरान बुल्गारियाई नागरिक देशभर के वाणिज्यिक बैंकों में अपनी पुरानी मुद्रा लेव को यूरो में बदल सकेंगे. वर्ष के मध्य तक यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी, जबकि उसके बाद विनिमय पर शुल्क लिया जा सकता है. इसके अलावा, बुल्गारियाई डाक विभाग की शाखाओं में भी लेव को यूरो में बदला जा सकेगा. वहीं, बुल्गारियाई राष्ट्रीय बैंक लेव के निःशुल्क विनिमय की सुविधा जारी रखेगा.

यूरोपीय संघ का एकीकरण, आर्थिक प्रगति की उम्मीद

इस मौके पर राष्ट्रपति रूमेन राडेव ने अपने नववर्ष संदेश में कहा कि यूरो को अपनाने का फैसला एक चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील दौर में लिया गया रणनीतिक निर्णय है. उन्होंने इसे यूरोपीय संघ के साथ बुल्गारिया के पूर्ण एकीकरण की दिशा में अंतिम और निर्णायक कदम बताया. नेशनल असेंबली की अध्यक्ष राया नजरियान ने भी इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष करार देते हुए कहा कि यूरो क्षेत्र की पूर्ण सदस्यता से बुल्गारिया ने यूरोपीय परिवार में अपना सही स्थान सुनिश्चित किया है. वहीं प्रधानमंत्री रोसेन जेल्याजकोव ने कहा कि 2026 का स्वागत यूरो क्षेत्र के सदस्य के रूप में करना देश के नागरिकों और कारोबार जगत दोनों के लिए अधिक स्थिरता, सुरक्षा और नए अवसर लेकर आएगा.

पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

ईरान में जनता का उग्र प्रदर्शन, देश के कोने-कोने में फैला आंदोलन, 7 लोगों की हुई मौत, महंगाई और करेंसी बड़ा कारण

US ग्रीन कार्ड के लिए अब केवल शादी काफी नहीं, नियम हुए सख्त, इन शर्तों पर मिलेगी परमानेंट रेसिडेंसी

रिहा होंगे पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय, विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद से की डिमांड, सामने आया नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >