ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की बेटी ने किया कुचिपुड़ी डांस, यूके में दिखी भारतीयता की झलक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य महोत्सव 2022 में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में 4 से 85 साल आयु वर्ग के करीब 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटी ने ब्रिटेन में भारतीयता की झलक दिखायी है. सुनकी की बेटी अनुष्का सुनक ने कई बच्चों के साथ ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में कुचिपुड़ी डांस की. 9 साल की अनुष्का की डांस ने वहां मौजूद सभी लोगों को दिल जीत लिया.

अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य महोत्सव 2022 में सुनक की बेटी ने किया डांस

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य महोत्सव 2022 में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में 4 से 85 साल आयु वर्ग के करीब 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया.

Also Read: भगोड़ा आर्म्स डीलर संजय भंडारी को जल्द लाया जा सकेगा भारत, ऋषि सुनक के पीएम बनते ही UK ने दी मंजूरी

नृत्य महोत्सव में सुनकी की पत्नी ने भी लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य महोत्सव 2022 में ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी ने भी हिस्सा लिया. इसके अलावा सुनक के माता-पिता ने भी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लिया.

Also Read: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की कोर टीम में झारखंड के प्रज्वल पांडेय, ऐसी हैं सिंदरी के लाल की उपलब्धियां

सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि सुनक भारतीय मूल के पहले और यूके के 57वें प्रधानमंत्री बने. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के एक महीने बाद ऋषि सुनक की लोकप्रियता ब्रिटेन के मतदाताओं के बीच बढ़ी है. हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार सुनक की लोकप्रियता ज्यादा बढ़ी है. सुनक ने ऐसे समय कार्यभार संभाला है जब कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जीवन लागत बढ़ गई है, जबकि अर्थव्यवस्था पर भी व्यापक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

ऋषि सुनक का भारत से क्या है कनेक्शन

42 वर्षीय ऋषि सुनक का जन्म ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में एक भारतीय परिवार में हुआ. उनके दादा-दादी का ताल्लुक पंजाब से था. हालांकि सुनक के पिता केन्या के थे और उनकी मां का जन्म तंजानिया में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >