H1B Visa: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए सबसे बड़ा तोहफा! एच1बी वीजा रिन्यु के लिए नहीं आना होगा स्वदेश

पीएम मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे में कहा है कि अमेरिकी में रह रहे भारतीय लोगों के लिए इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जा रहा है. वहीं, अमेरिका के 2 अन्य शहरों में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास खुल सकते हैं. इसके अलावा एच 1 बी वीजा का अमेरिका में ही रीन्यू किया जा सकेगा.

H1B Visa : अमेरिका में H1B वीजा लेकर रहने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है. अमेरिका नवीकरणीय एच-1बी वीजा की शुरुआत करने वाला है. यानी अब H1B वीजा अमेरिका में ही रिन्यू किया जा सकेगा. यह फैसला उन हजारों भारतीय लोगों के राहत भरा है जो काम के लिए अमेरिका में रुके हैं. यह फैसला उन्हें अमेरिका में ठहरने में मदद करेगा साथ ही उन्हें अपने वर्क वीजा रिन्यू के लिए भारत आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच गुरुवार को व्हाइट हाउस में होने वाली द्विपक्षीय बैठक से पहले यह पहल की गई है.

क्या है एच-1बी वीजा
दरअसल एच-1बी वीजा एक अप्रवासी वीजा है. यह अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है. अमेरिकी की प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत समेत अन्य देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को यूएस बुलाने के लिए इसी वीजा पर निर्भर है. गौरतलब है कि अमेरिका ने साल 2022 में भारतीय छात्रों को रिकार्ड सवा लाख वीजा जारी किया था. वहीं, एच1बी वीजा को लेकर बाइडन प्रशासन के एक उच्च अधिकारी ने कहा है कि  अमेरिका एच-1 और एल वीजा धारकों की विस्तारित संख्या के लिए इसे लागू करने के इरादे के साथ भारतीय नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा.

अमेरिकी में ही रिन्यू किया जा सकेगा वीजा
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह भारत में लोगों के लिए, अमेरिका में लोगों के लिए, हमारे कारोबारों के लिए सचमुच में अच्छा है. गौरतलब है कि  2004 तक कुछ खास श्रेणियों के अप्रवासी वीजा, खासतौर पर एच-1बी का अमेरिका के अंदर ही नवीनीकरण किया जा सकता था. इसके बाद एच-1बी वीजा धारक विदेशी प्रौद्योगिकी श्रमिकों को अपने पासपोर्ट पर एच-1बी की अवधि बढ़ाये जाने का मुहर लगवाने के लिए स्वदेश जाना पड़ता है. बता दें, एच-1बी वीजा एक बार में तीन साल तक के लिए जारी किया जाता है.

Also Read: अमेरिका के बाद मिस्र दौरे पर PM Modi, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ राष्ट्रपति सीसी से कई मुद्दों पर करेंगे बात

पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान
पीएम मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे में कहा है कि अमेरिकी में रह रहे भारतीय लोगों के लिए इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जा रहा है. वहीं, अमेरिका के 2 अन्य शहरों में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास खुल सकते हैं. इसके अलावा एच 1 बी  वीजा का अमेरिका में ही रीन्यू किया जा सकेगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों को अब एच-1बी वीजा के लिए अमेरिका नहीं छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद भारतीय लोगों के लिए अमेरिका में रहना और काम करना काफी आसान हो जाएगा.
भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >