Plane Catch Fire: बड़ा हादसा टला, पेशावर एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस के विमान में लगी आग, फिसल पट्टी से उतरे यात्री

Plane Catch Fire: रियाद से आ रहे सऊदी एयरलाइंस के एक विमान में गुरुवार को पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई, जिसके बाद विमान में सवार सभी 276 यात्रियों और चालक दल के 21 सदस्यों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Plane Catch Fire: पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब सऊदी एयरलाइंस के एक विमान में अचानक से आग लग गई. यह विमान सऊदी अरब के रियाद से पाकिस्तान के पेशावर आई थी. 21 क्रू मेंबर समेत विमान में 276 यात्री थे. विमान में अचानक आग लगने और धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते विमान को यात्रियों से खाली कराया गया. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा.

रियाद से पेशावर की उड़ान पर था विमान
सऊदी एयरलाइंस का विमान एसवी-792 रियाद से पेशावर की उड़ान पर था. लेकिन जैसे ही विमान ने पेशावर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया इसके एक टायर से धुंआ निकलने लगा. विमान को तत्काल रोका गया और एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. आनन फानन में विमान के अंदर बैठे सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया. जांच दल विमान में आई गड़बड़ी की का परीक्षण कर रहे हैं.

लैंडिंग गियर से निकल रहा था धुआं
पाकिस्तान के डॉन अखबार ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से बताया कि पेशावर के बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान में आग लग गई. सीएए के प्रवक्ता सैफुल्लाह ने बताया कि हवाई यातायात नियंत्रकों ने विमान के उतरते समय उसके बाईं ओर के लैंडिंग गियर से धुआं और चिंगारी निकलते हुए देखा और पायलट को सूचित किया. साथ ही उन्होंने हवाई अड्डे की अग्निशमन और बचाव सेवाओं को भी सूचित कर दिया. बयान में कहा गया है कि घटनास्थल पर पहुंचकर सीएए के अग्निशमन वाहन ‘लैंडिंग गियर’ में लगी आग को बुझाने में सफल रहे.

सैफुल्लाह ने कहा कि दमकल कर्मियों ने समय रहते कार्रवाई की और लैंडिंग गियर में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया जिससे विमान एक बड़ी दुर्घटना से बच गया. उन्होंने बताया सभी 276 यात्रियों और चालक दल के 21 सदस्यों को एक विशेष फिसल पट्टी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. पेशावर हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार हवाई अड्डा चालू है और सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Mumbai Hit and Run case: मिहिर ने ड्राइवर से छीन ली थी BMW की चाबी, नशे की हालत में चला रहा था कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >