Bangladesh Violent Protest: बांग्लादेश की सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल, मेजर जनरल जियाउल अहसन हटाये गए
Bangladesh Violent Protest LIVE : बांग्लादेश में बड़ी तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम, हिंसा और अराजकता के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया. सेना ने अंतरिम सरकार बनाने की घोषणा की है. शेख हसीना का विमान नयी दिल्ली के निकट गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा. जानें बांग्लादेश से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां..

Bangladesh Violent Protest: बांग्लादेश की सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल, मेजर जनरल जियाउल अहसन हटाये गए
बांग्लादेश की सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल, मेजर जनरल जियाउल अहसन हटाये गए
बांग्लादेश में जारी हिंसा और प्रदर्शन के बीच वहां की सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल शुरू हो गए हैं. मेजर जनरल जियाउल अहसन को हटा दिया गया है. मोहम्मद जनरल तबरेज शम्स को क्वार्टर मास्टर का प्रभार सौंपा गया है. ले. जेनरल मुजीबुर रहमान को ट्रेनिंग का प्रभार सौंपा गया है. ले. सैफुल आलम विदेश विभाग भेले गए हैं.
बांग्लादेश के हालात पर संसद भवन में गृह मंत्री की बड़ी बैठक, डोभाल मौजूद
बांग्लादेश में राजनीतिक हालात बेहद खराब हैं. भारत पड़ोसी देश पर लगातार नजर बनाए हुए है. इस बीच संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह बड़ी बैठक कर रहे हैं. जिसमें एनएसए अजीत डोभाल और सुरक्षा सचिव मौलूद हैं.
न्यूयॉर्क में भी बांग्लादेशियों का हंगामा, वाणिज्य दूतावास पर हमला
न्यूयॉर्क में भी बांग्लादेशियों ने हंगामा शुरू कर दिया है. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेशी वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया और जबरन बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटाया गया.
शेख हसीना ने भारत आने का किया था अनुरोध, बांग्लादेश के हालात पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
बांग्लादेश में हिंसा और प्रदर्शन अब भी जारी है. पड़ोसी देश के हालात से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को अवगत कराया. उन्होंने कहा, शेख हसीना ने भारत आने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उनके विमान को हिंडन एयरबेस में उतरने की अनुमति दी गई. उन्होंने बताया, बांग्लादेश के हालात बहुत खराब हैं. वहां की स्थिति को देखते हुए भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
बांग्लादेश में जो हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक
बांग्लादेश राजनीतिक संकट पर एनसीपी (एससीपी) नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बहुत संवेदनशील मुद्दा है. बांग्लादेश में जो हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसका असर पड़ोसी देशों पर भी पड़ सकता है. मुझे उम्मीद है कि सर्वदलीय बैठक में लिए गए फैसले हमारे देश के अनुकूल होंगे. केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बांग्लादेश में पढ़ रहे भारतीय छात्र सुरक्षित भारत वापस आएं.
Bangladesh violence protest : बहुत कम समय में शेख हसीना ने कल कुछ वक्त के लिए भारत आने की अनुमति मांगी: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि बहुत कम समय में शेख हसीना ने कल कुछ वक्त के लिए भारत आने की अनुमति मांगी. पांच अगस्त को प्रदर्शनकारी ढाका में एकत्र हुए. सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री हसीना ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया.