Bangladesh Violence: बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया की होगी रिहाई, राष्ट्रपति ने दिया आदेश

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जारी हिंसा और प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर आ रही है. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की रिहाई को आदेश दे दिया है. बेगम खालिदा जिया विपक्ष की नेता हैं.

Bangladesh Violence: बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम खालिदा जिया की जेल से तुरंत रिहाई का आदेश दिया है. पड़ोसी देश में अराजकता की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को एक सैन्य विमान से चुपचाप देश छोड़कर भारत रवाना हो गयीं. हसीना के देश छोड़ने के बाद आर्मी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और अंतरिम सरकार बनाने की घोषणा की.

क्या खालिदा जिया बनेंगीं प्रधानमंत्री?

शेख हसीना के इस्तीफे और बेगम खालिदा जिया की रिहाई के आदेश के बाद एक बार फिर से मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार के सत्ता में लौटने की संभावना बढ़ गई है. इसके संकेत खुद खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने दिए हैं.

क्यों जेल गईं थीं खालिदा जिया?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया भ्रष्टाचार की दोषी पायी गईं थीं, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी. इसके अलावा कोर्ट ने उनके बेटे तारिक रहमान और अन्य चार को दोषी करार दिया था और 10-10 साल की सजा सुनाई थी. खालिदा जिया और उनके बेटे पर 2.52 लाख डॉलर के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.

Also Read: Bangladesh Violence: शेख हसीना से मिले NSA अजीत डोभाल, हिंडन एयरबेस पर घंटों हुई बातचीत

बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों की क्या है मांग?

पिछले महीने शुरू हुए ये विरोध प्रदर्शन विवादास्पद कोटा व्यवस्था के खिलाफ थे. 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में लड़ने वालों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने वाली कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग के साथ शुरू हुआ यह प्रदर्शन बाद में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बदल गए. अबतक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को खत्म कर दिया था. उसके बाद भी प्रदर्शन नहीं थमा, छात्र शेख हसीना के इस्तीफे के मांग को लेकर उग्र थे.

Also Read: Bangladesh Violence: बांग्लादेश की स्थिति पर भारत की करीबी नजर, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास पर किया कब्जा

ढाका में करीब 40 हजार प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा. सड़कों पर उतरे उग्र प्रदर्शनकारियों ने हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को हथौड़ों से तोड़ दिया और उनकी पार्टी के कार्यालयों में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने ढाका में कई प्रमुख स्थानों पर आगजनी की, जिसमें धानमंडी 32 स्थित बंगबंधु भवन भी शामिल है, जिसे बंगबंधु स्मारक संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है. यह संग्रहालय शेख मुजीबुर रहमान को समर्पित है, जिनकी 1975 में राष्ट्रपति रहने के दौरान हत्या कर दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >