AP Dhillon Firing Video: चलाई गई एक के बाद एक 10 गोली, सलमान खान कनेक्शन आया सामने

AP Dhillon Firing: पॉपुलर सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों के घर पर क्यों की गई फायरिंग ? जानें किसने और क्यों चलवाई गोली

AP Dhillon Firing Video: कनाडा के वैंकूवर में पॉपुलर सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें हमलावर एक के बाद एक कई गोलियां उनके घर पर चलाता नजर आ रहा है. इस हमले के बाद लोगों के जेहन में सवाल आ रहा है कि ढिल्लों को कोई क्यों मारना चाहता है ? कुछ लोग इस हमले को बॉलीवुड स्टार सलमान खान से जोड़कर देख रहे हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिए ऐसा क्यों है…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी सिंगर के घर के बाहर गोलीबारी की गई है. हमलावर ने दस गोलियां चलाई. सुरक्षा एजेंसियां फायरिंग की जांच कर रही हैं. शक है कि इस हमले के पीछे गोल्डी बराड़ के गैंग का हाथ है जबकि खुद लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है. जिस वक्त हमला किया गया उस समय ढिल्लों अपने घर में नहीं थे.

एपी ढिल्लों पर क्यों किया गया हमला?

लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदार गैंग ने हमले की जिम्मेदारी है. इन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान का जिक्र किया और कहा- सलमान खान से नजदीकियों की वजह से हमले को अंजाम दिया गया. सिंगर ने सलमान खान और संजय दत्त के साथ अपना गाना ओल्ड मनी कुछ दिन पहले ही रिलीज किया था. एपी ढिल्लों का असली नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों है जो पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी पॉपुलर सिंगर के तौर पर पहचाने जाते हैं.

Read Also : Salman Khan News: गोलीबारी के बाद सलमान खान से महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने की बात, मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >