America Walmart Mall: मॉल में घुसकर शख्स ने बेरहमी से लोगों पर चाकू से किया हमला, 11 घायल

Walmart Mall: अमेरिका स्थित वॉलमार्ट मॉल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार की शाम एक व्यक्ति मॉल में घुसा और अचानक से लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है. हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है.

Walmart Mall: अमेरिका में मिशिगन स्थित वॉलमार्ट मॉल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने चाकू से हमला कर 11 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना शनिवार की शाम करीब 5 बजे हुआ.

पुलिस अधिकारी द्वारा साझा जानकारी के अनुसार व्यक्ति शाम के समय मॉल में आया और अचानक बिना किसी कारण के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया. हमला करने के पीछे व्यक्ति का उद्देश्य क्या था, यह अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है.

मॉल के कर्मचारी ने क्या कहा?

पत्रकारों से बात करते हुए मॉल में काम कर रहे कर्मचारी ने बताया कि एक व्यक्ति अचानक से चाकू लेकर अंदर घुस गया और लोगों पर बेरहमी से हमला करना शुरू कर दिया. वहीं घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हमलावर ने एक व्यक्ति की आंखों में चाकू मार दिया. हमलावर लगातार लोगों को अपना शिकार बनाए जा रहा था, तभी मॉल में मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर पर वार कर उसे दबोच लिया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी.

घायलों की हालत गंभीर

घटना की पुष्टि करते हुए ‘मुनसन हेल्थकेयर’ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घायलों को उत्तरी मिशिगन स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल की प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा कि 11 में से 6 घायलों की हालत बेहद गंभीर है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: 27, 28, 29, 30 और 31 को झारखंड सहित इन राज्यों में प्रचंड बारिश, IMD अलर्ट जारी | Extremely heavy rainfall very heavy rain Bihar Jharkhand weather monsoon IMD Alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >