Alaska Earthquake : 6.2 तीव्रता का भूकंप, घर छोड़कर भागे लोग

Alaska Earthquake : अलास्का में भूकंप 48 किलोमीटर की सतही गहराई पर आया. इससे इसके बाद झटके (आफ्टरशॉक्स) आने की संभावना बढ़ जाती है.

Alaska Earthquake : अलास्का में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सोमवार को अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप 48 किलोमीटर की सतही गहराई पर आया, जिससे इसके बाद झटके (आफ्टरशॉक्स) आने की संभावना व्यक्त की जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पर की गई एक पोस्ट में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा, “भूकंप की तीव्रता: 6.2, तिथि: 21/07/2025, समय: 03:58:02 IST, अक्षांश: 54.99° उत्तर, देशांश: 159.98° पश्चिम, गहराई: 48 किलोमीटर, स्थान: अलास्का प्रायद्वीप.”

आफ्टरशॉक्स की आशंका के बाद लोग अपने घर से बाहर की ओर भागे. भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि लोग सहम गए.

 17 जुलाई को लगे थे भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इससे पहले 17 जुलाई को रिक्टर स्केल पर 7.3 तीव्रता का भूकंप अलास्का में आया था.  यह शक्तिशाली भूकंप 36 किलोमीटर की सतही गहराई पर आया था, जिससे इसके बाद झटके (आफ्टरशॉक्स) आने की संभावना बढ़ गई थी.

सतही भूकंप ज्यादा खतरनाक

सतही भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं. इसका कारण यह है कि सतही भूकंपों से उत्पन्न भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे भूमि अधिक जोर से हिलती है. इसका असर अधिक होता है और इससे जान-माल की हानि की संभावना भी बढ़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >