भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकी हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

वाशिंगटन : सोशल मीडिया का उपयोग करके दहशत फैलाने वाले आतंकी हाफिज सईद पर ट्विटर ने गाज गिराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्विटर ने ‘हाफिज सईद लाइव’ नाम के ट्विटर अकाउंट को बंद किया है. इस अकाउंट पर जमात उल दावा का प्रमुख लगातार अपडेट कर रहा था.आपको बता दें कि हाफ़िज़ सईद लगातार […]

वाशिंगटन : सोशल मीडिया का उपयोग करके दहशत फैलाने वाले आतंकी हाफिज सईद पर ट्विटर ने गाज गिराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्विटर ने ‘हाफिज सईद लाइव’ नाम के ट्विटर अकाउंट को बंद किया है. इस अकाउंट पर जमात उल दावा का प्रमुख लगातार अपडेट कर रहा था.आपको बता दें कि हाफ़िज़ सईद लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है.

गत शुक्रवार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद हाफिज़ सईद ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि बुरहान की मौत घाटी में जिहाद के लिए ईंधन का काम करेगी. सईद मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी भी है. लश्कर से जुड़े संगठन जमात उद दावा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान सरकार को कश्मीर में जारी आज़ादी के आंदोलन को मजबूत करने के लिए समर्थन देना चाहिए.

गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार ने हाफ़िज़ के सर पर 10 लाख डॉलर का इनाम भी घोषित किया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >