काहिरा : पेरिस से 69 यात्रियों को लेकर काहिरा जा रही इजिप्ट एयरलांइस की फ्लाइट MS804 क्रैश हो गई है. स्थानीय समयानुसार 23:09 बजे (0239 आईएसटी) पर विमान उडान संख्या एमएस804 पेरिस से काहिरा रवाना हुआ (और) रडार से संपर्क टूट गया था. उस समय विमान 37,000 फुट (11,000 मीटर) उंचाई पर था.
एयरलाइन ने ट्विटर पर आज इसकी पुष्टि की है. अरबी भाषा में किये गये ट्वीट में कहा गया है कि मिस्र के हवाई क्षेत्र में रहते हुए ही काहिरा समयानुसार 02.45 पर विमान से संपर्क टूट गया.
एयरलाइन के मुताबिक, विमान में 59 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे. अंग्रेजी में किये गये एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, ‘इजिप्ट एयर ने संबंधित अधिकारियों और संगठनों से संपर्क किया है और बचाव टीमों के जरिए जांच की जा रही है.’
मालूम हो किअलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहे इजिप्ट एयर के एक विमान को मार्च में अगवा कर लिया गया था और इसे साइप्रस की ओर जाने के लिए मजबूर किया गया था जहां पर ‘मानसिक तौर पर अस्थिर’ अपहरणकर्ता ने अपनी पूर्व पत्नी से मिलाने की मांग की थी. हवाई अड्डे पर छह घंटे तक गतिरोध के बाद उसने समर्पण कर दिया था और संकट शांतिपूर्वक समाप्त हो गया.
