मां ने दो साल की बेटी को ओवन में डालकर जलाया

ह्यूस्टन : एक दुखद घटना में, अमेरिका के टेक्सास शहर में रहने वाली एक मां ने दो वर्षीय अपनी बेटी को एक ओवन में डाल दिया जिसके कारण बच्ची झुलस गयी. पुलिस ने टेक्सास में ग्लेन रोज के एक घर में इस तरह की एक घटना होने की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की. जब […]

ह्यूस्टन : एक दुखद घटना में, अमेरिका के टेक्सास शहर में रहने वाली एक मां ने दो वर्षीय अपनी बेटी को एक ओवन में डाल दिया जिसके कारण बच्ची झुलस गयी. पुलिस ने टेक्सास में ग्लेन रोज के एक घर में इस तरह की एक घटना होने की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की. जब प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ताशा शोंतेल हैचर ने ओवन में अपनी दो वर्षीय बच्ची को डाल दिया तो उन्होंने हैचर को गिरफ्तार कर लिया.

ग्लेन रोज की खबर के मुताबिक, हैचर (35) पर एक बच्चे को गंभीर रुप से शारीरिक चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है और 17 मार्च की घटना के लिए 300,000 अमेरिकी डॉलर का बान्ड भरवाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने अपने बच्चे को परिवार के ओवन में डाल दिया. समरवेल काउंटी शेरिफ के विभाग ने पुष्टि की है कि बच्चे को एम्बुलेंस से फोर्थ वर्थ के टेक्सास हेल्थ हैरिस मेथोडिस्ट अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उसे एयर एम्बुलेंस से डलहास के पार्कलैंड बर्न सेन्टर ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का इलाज किया जा रहा है. हैचर के एक पूर्व सहकर्मी ने बताया कि समझा जाता है कि बच्चे की हालत स्थिर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >