यमन के बाजार में हमले में 41 लोगों की मौत

अदन : सउदी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के जंगी जहाजों ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी हज्जा प्रांत में हमला किया जिसमें कम से कम 41 आम नागरिक मारे गए’ चिकित्साकर्मियों और कबायली सूत्रों ने यह जानकारी दी. डॉक्टर्स विदाउट बॉडर्स (एमएसएफ) संचालित एक अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हमले में मारे […]

अदन : सउदी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के जंगी जहाजों ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी हज्जा प्रांत में हमला किया जिसमें कम से कम 41 आम नागरिक मारे गए’ चिकित्साकर्मियों और कबायली सूत्रों ने यह जानकारी दी. डॉक्टर्स विदाउट बॉडर्स (एमएसएफ) संचालित एक अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हमले में मारे गए 41 लोगों के शव मिले और 35 लोग जख्मी हो गए. हज्जा में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हताहतों में नागरिक और बच्चे भी थे तथा मृतकों की संख्या और बढ सकती है. स्थानीय अधिकारियों और कबायली सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के युद्धक जहाजों ने मुस्तबा शहर के बाजार में कई हमले किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >