फिलीपींस में फिर आया 7.6 की तीव्रता का भूकंप, विनाशकारी सुनामी की चेतावनी

Earthquake in Philippines: फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (फिवोल्क्स-Phivolcs) ने बताया कि 7.6 की तीव्रता शक्तिशाली समुद्री भूकंप मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल के मनाय कस्बे के तटवर्ती जल क्षेत्र में आया. एजेंसी ने संभावित नुकसान और आफ्टरशॉक्स की भी चेतावनी दी है.

Earthquake in Philippines: पूर्वी एशिया की धरती में एक बार फिर धरती पर भूकंप ने कहर ढाया है. फिलीपींस में एक बार फिर 7.6 की तीव्रता का भूंकप आया है. फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में आए इन झटकों से लोगों में दहशत है. पिछले हफ्ते गुरुवार को भी 4.8 की तीव्रता वाले अर्थक्वेक से धरती डोली थी. पिछली बार आए भूकंप से 69 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि उस समय कमजोर सुनामी की आशंका व्यक्त की गई थी, लेकिन इस बार अधिकारियों ने विनाशकारी सुनामी की चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि लहरों की ऊंचाई जानलेवा हो सकती है, इसलिए लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं.

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (फिवोल्क्स-Phivolcs) ने बताया कि यह शक्तिशाली समुद्री भूकंप मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल के मनाय कस्बे के तटवर्ती जल क्षेत्र में आया. एजेंसी ने संभावित नुकसान और आफ्टरशॉक्स की भी चेतावनी दी है. केंद्रीय और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय कस्बों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने या अंदरूनी इलाकों में शरण लेने की सलाह दी गई है. वहीं यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप 62 किलोमीटर (38.53 मील) की गहराई पर आया. फिवोल्क्स ने चेतावनी दी है कि अगले दो घंटे में 1-2 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

सुनामी की चेतावनी

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भी अलर्ट जारी किया है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (186 मील) के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार पहली सुनामी लहरें स्थानीय समयानुसार 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:43:54 से 11:43:54 (PST) के बीच आने की संभावना है. Phivolcs ने चेतावनी दी कि ये लहरें कई घंटों तक जारी रह सकती हैं. संस्थान ने कहा, “स्थानीय सुनामी परिदृश्य डाटाबेस के अनुसार, लहरों की ऊंचाई सामान्य ज्वार से एक मीटर से अधिक हो सकती है और खाड़ी व जलडमरूमध्य क्षेत्रों में यह और ऊंची हो सकती हैं.”

पिछली बार भूकंप में 69 लोगों की गई थी जान

फिलहाल किसी बड़े नुकसान की तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है. पिछले कुछ दिनों में फिलीपींस में कई भूकंप आए हैं. पिछले हफ्ते फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. उस शक्तिशाली झटके में सदियों पुराना सेंट पीटर द एपॉसल चर्च भी ढह गया था.

ये भी पढ़ें:-

काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, रात के अंधेरे में धमाकों से हड़कंप, पाक की धमकी के बाद हुआ हमला कहां तक जाएगा?

वह इसके हकदार हैं… डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देते हुए, नेतन्याहू ने शेयर की एआई तस्वीर

पीएम मोदी से बात करने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू ने रोकी कैबिनेट मीटिंग, क्या थी इतनी जरूरी बात?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >