ओबामा और सउदी अरब के शाह करेंगे ईरान पर बातचीत

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और सउदी अरब के शाह सलमान के बीच कल होने वाली बैठक के दौरान ईरान के साथ ऐतिहासिक परमाणु संधि, आईएसआईएस के बढते खतरे और पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा होगी.जनवरी में सत्ता संभालने के बाद सउदी के शाह की अमेरिका की यह पहली यात्रा होगी और अमेरिकी राष्ट्रपति […]

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और सउदी अरब के शाह सलमान के बीच कल होने वाली बैठक के दौरान ईरान के साथ ऐतिहासिक परमाणु संधि, आईएसआईएस के बढते खतरे और पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा होगी.जनवरी में सत्ता संभालने के बाद सउदी के शाह की अमेरिका की यह पहली यात्रा होगी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ उनकी यह दूसरी मुलाकात होगी.इससे पहले ओबामा जनवरी में पूर्र्व शाह अब्दुल्ला के निधन के बाद शोक व्यक्त करने के लिए दिल्ली से रियाद गए थे.

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के उप सलाहकार बेन रोड्स ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्षेत्र में चल रही कई गतिविधियों के बीच यह एक महत्वपूर्ण समय में एक महत्वपूर्ण यात्रा है. सउदी अरब के साथ हमारे साझा हित जुडे हैं और ईरान समझौते के हालिया निष्कर्ष के मद्देनजर भी यह एक अहम यात्रा है.

इस मुलाकात में हम सउदी अरब और अन्य खाडी सहयोगियों के साथ कैम्प डेविड शिखर सम्मेलन के बाद की कार्रवाई पर भी चर्चा करेंगे.” राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में पश्चिम एशिया मामलों के लिए वरिष्ठ निदेशक जेफ प्रेसकॉट ने बताया कि ओबामा और शाह सलमान के बीच ईरानी परमाणु संधि पर भी चर्चा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >