पाकिस्तान ने बाढ प्रभावित कश्मीर में मदद की पेशकश की

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कश्मीर में बाढ के कारण जान माल के नुकसान को लेकर दुख जताते हुए घाटी में हर संभव मदद की पेशकश की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने आज एक बयान में कहा, ‘‘यह बहुत बडी त्रासदी है जो हमारे कश्मीरियों पर आई है और खासकर यह उस वक्त […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कश्मीर में बाढ के कारण जान माल के नुकसान को लेकर दुख जताते हुए घाटी में हर संभव मदद की पेशकश की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने आज एक बयान में कहा, ‘‘यह बहुत बडी त्रासदी है जो हमारे कश्मीरियों पर आई है और खासकर यह उस वक्त आई है जब पिछले साल की आपदा से वे अभी उबर रहे थे.

हमारी दुआएं मारे गये लोगों के परिवारों के साथ हैं.’’ पीडितों के लिए की मदद की पेशकश करते हुए तसनीम ने कहा, ‘‘पूरा पाकिस्तानी राष्ट्र अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खडा है तथा जरुरत की इस घडी में पूरी मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >