ISIS रोधी गठबंधन की मदद में सिंगापुर तैनात करेगा योजनाकार

सिंगापुर : खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई के लिए सिंगापुर भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बहुराष्ट्रीय गठबंधन की मदद के लिए सिंगापुर अगले कुछ महीनों में योजनाकारों की तैनाती करेगा. देश के रक्षामंत्री एनजी एंग हेन ने कहा कि योजनाकार कुवैत में ‘कंबाइन्ड ज्वाइंट टास्क फोर्स’ और कतर में ‘एयर […]

सिंगापुर : खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई के लिए सिंगापुर भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बहुराष्ट्रीय गठबंधन की मदद के लिए सिंगापुर अगले कुछ महीनों में योजनाकारों की तैनाती करेगा.
देश के रक्षामंत्री एनजी एंग हेन ने कहा कि योजनाकार कुवैत में ‘कंबाइन्ड ज्वाइंट टास्क फोर्स’ और कतर में ‘एयर ऑपरेशंस सेंटर’ भेजे जाएंगे. हेन ने कल कहा कि सिंगापुर के शामिल होने के इस शुरुआती चरण में गठबंधन के लिए सिंगापुर से व्यापक मदद के आग्रह के बारे में कहना जल्दबाजी होगा.
एसएएफ कर्मियों की तैनाती से सिंगापुर के लिए खतरे से संबंधित एक सवाल के जवाब में हेन ने कहा कि यह गारंटी देना असंभव है कि देश में कोई आतंकी हमला नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >