पाक में बम विस्फोट एक की मौत, 10 घायल

इस्लामाबाद: बम विस्फोट में आज एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो स्कूली बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए. घटना पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की है.प्रांतीय राजधानी क्वेटा के उपनगर के सिरकी रोड पर खडी एक कार में इस बम को लगाया गया था. पुलिस अधिकारी शौकत जादून ने बताया कि रिमोट […]

इस्लामाबाद: बम विस्फोट में आज एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो स्कूली बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए. घटना पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की है.प्रांतीय राजधानी क्वेटा के उपनगर के सिरकी रोड पर खडी एक कार में इस बम को लगाया गया था.

पुलिस अधिकारी शौकत जादून ने बताया कि रिमोट से नियंत्रित इस बम को जब उडाया गया तो वहां पास से पुलिस सुरक्षा वाहन गुजर रहा था. वाहन को कुछ नुकसान पहुंचा है.उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घायलों में कुछ स्कूली बच्चे भी हैं.

विस्फोट के वक्त उनकी स्कूल वैन पास से गुजर रही थी और धमाके की चपेट में आ गई. विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन ऐसे हमले अकसर बलूच राष्ट्रवादी करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >