इराक में आत्‍मघाती कार बम हमले में 38 लोगों की मौत

बगदाद : इराक में आज दो कार बम हमलों में लगभग 38 लोगों की जान चली गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुन्नी शहर जर्फ अल सखर की बाहरी इलाके में एक आत्मघाती बम हमलावर विस्फोटकों से लदा एक हमवी वाहन को सुरक्षा चौकी से टकरा दिया जिससे कम से कम 24 लोगों की […]

बगदाद : इराक में आज दो कार बम हमलों में लगभग 38 लोगों की जान चली गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुन्नी शहर जर्फ अल सखर की बाहरी इलाके में एक आत्मघाती बम हमलावर विस्फोटकों से लदा एक हमवी वाहन को सुरक्षा चौकी से टकरा दिया जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी जबकि 25 अन्य घायल हो गए.

हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर शिया मिलिशिया थे. तत्काल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उससे लग रहा है यह इस्लामिक स्टेट ग्रूप की हरकत हो सकती है.

पुलिस के अनुसार बगदाद के पुराने इलाके में आज रात दुकानों और रेस्तरां के समीप एक कार बम धमाके में 14 लोगों की जान चली गयी जबकि 23 अन्य घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >