पेशावर हवाईअड्डे पर विमान पर हमला,महिला की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर हवाईअड्डे पर पीआइये (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) के एक विमान के उतरते समय अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे निशाना बनाकर गोलीबारी शुरु कर दी जिससे एक महिला यात्री की मौत हो गयी और दो फ्लाइट स्टूअर्ड घायल हो गए. एक घायल कर्मचारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीआइये उडान […]

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर हवाईअड्डे पर पीआइये (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) के एक विमान के उतरते समय अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे निशाना बनाकर गोलीबारी शुरु कर दी जिससे एक महिला यात्री की मौत हो गयी और दो फ्लाइट स्टूअर्ड घायल हो गए.

एक घायल कर्मचारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीआइये उडान संख्या पीके 756 में करीब 180 यात्री सवार थे. विमान सउदी अरब के रियाद से पेशावर आ रहा था. कल रात यहां के बाच्छा खान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान के उतरने से पहले उसपर गोलीबारी की गयी. गोलीबारी दो मिनट तक चली. हमले में एक महिला यात्री की मौत हो गयी और वाजिद एवं इजाज नाम के दो फ्लाइट स्टूअर्ड घायल हो गए.

वाजिद ने कहा कि विमान 250 से 300 फुट की उंचाई पर था जब विमान के पिछले हिस्से को निशाना बनाकर गोलीबारी की गयी. किस्मत से कैप्टन तारिक चौधरी ने सुरक्षित रुप से विमान को हवाईअड्डे पर उतारा और बड़ी तबाही को टाल दिया. वाजिद के पैर में गोलियां लगी हैं. उन्होंने बताया कि गोलियां पास के तेहकाल इलाके से चलीं.

वाजिद ने कहा कि उनके सहकर्मी इजाज को तीन गोलियां लगी हैं और उन्हें पेशावर के कम्बाइंड मिलिटरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनका ऑपरेशन चल रहा है. इस बीच पेशावर हवाईअड्डे पर विमानों की तत्काल आवाजाही रोकने के बाद कुआलालंपुर से पेशावर आ रही एक उडान को लाहौर हवाईअड्डे के लिए मोड़ दिया गया. सुरक्षा बलों ने दोषियों को पकड़ने के लिए घटना के तुरंत बाद हवाईअड्डे से लगे संदिग्ध इलाकों में तलाशी अभियान शुरु कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >