पेट्रोल में 20 और डीजल में 100 रुपये की सब्सिडी, भारत का यह पड़ोसी ईंधनों पर देगा आम लोगों को राहत

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के असर को कम करने के लिए श्रीलंका ने राहत पैकेज का ऐलान किया है. सरकार ने ईंधन पर सब्सिडी देने का फैसला किया है, जबकि रूस से भी गैस, कोयला और उर्वरक आपूर्ति पर बातचीत जारी है.

Middle East Crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच श्रीलंका अपने लोगों को सब्सिडी दे रहा है. राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार (7 अप्रैल) को आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की है. उन्होंने संसद में बताया कि भारत ने श्रीलंका को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने पर सहमति दे दी है, जिससे देश में ईंधन संकट को संभालने में मदद मिलेगी.

डीजल पर 100 श्रीलंकाई रुपये और पेट्रोल पर 20 श्रीलंकाई रुपये की सब्सिडी

राष्ट्रपति दिसानायके (जो वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाल रहे हैं) ने कहा कि सरकार ने राहत के लिए ईंधन, बिजली, गैस और उर्वरक जैसे चार अहम क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है. उन्होंने ऐलान किया कि सरकार डीजल पर 100 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 20 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देगी. उन्होंने कहा कि इससे सरकार पर हर महीने करीब 20 अरब श्रीलंकाई रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

भारत दे रहा है ईंधन

राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि सरकार देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कूटनीतिक स्तर पर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की, जिसके बाद भारत ने ईंधन आपूर्ति पर सहमति जताई. राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि रूस के साथ गैस, कोयला, ईंधन और उर्वरक की आपूर्ति को लेकर भी बातचीत शुरू हो चुकी है.

भारत ने पहले भी दिया था श्रीलंका को ईंधन

अमेरिका और इजराइल की 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का असर श्रीलंका पर भी पड़ा है. मार्च महीने में श्रीलंका को तीन बार ईंधन की खुदरा कीमतें बढ़ानी पड़ीं, जिनमें आखिरी बढ़ोतरी 25 फीसदी से ज्यादा थी. इस बीच 28 मार्च को भारत ने आपात सहायता के तौर पर 38,000 टन ईंधन कोलंबो भेजा था. इसमें 20,000 टन डीजल और 18,000 टन पेट्रोल शामिल था. यह आपूर्ति इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की स्थानीय इकाई लंका IOC (LIOC) के जरिए की गई.

Also Read: ट्रंप की ‘पाषाण युग’ वाली धमकी से डरा ईरान! डेडलाइन से पहले युवाओं को बना रहा ढाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >