पाकिस्तान में 6.6 तीव्रता का भूंकप

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आज 6.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गयी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पहाडियों में था और इससे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर और बगल का इलाका दहल उठा. प्रभावित इलाके से किसी तरह के नुकसान की खबर […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आज 6.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गयी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पहाडियों में था और इससे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर और बगल का इलाका दहल उठा.

प्रभावित इलाके से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. पाकिस्तान मौसम विभाग ने बताया है कि भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. मानेशेरा, चित्राल , बाजौर, मिंगोरा और मलाकंद सहित अन्य प्रांतीय जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में कल 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र बलूचिस्तान प्रांत में था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >