ओस्लो : परमाणु निरस्त्रीकरण समूह ICAN को वर्ष 2017 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है. परमाणु बम से पूरी दुनिया को निजात दिलाने के लिए पिछले दशक से यह समूह काम कर रहा है. पिछले कुछ दशक से उत्तर कोरिया जैसे देश के कारण पूरी दुनिया पर परमाणु बम का खतरा बना हुआ है.
जाक दुबोशे , जोआखिम फ्रैंक व रिचर्ड हेंडर्सन को मिला रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल
इस संस्था को यह पुरस्कार परमाणु बम के प्रयोग से मानवता पर होने वाले खतरे के प्रति जागरूकता के लिए दिया गया है. यह संस्था परमाणु बम को मानवता के लिए खतरा बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की वकालत करता रहा है. उक्त बातें नोबेल पुरस्कार की घोषणा करते वक्त नॉर्वे नोबेल समिति की अध्यक्ष बेरिट रेस-एंडर्सन ने कही.
#NobelPrize जापान में जन्मे अंग्रेजी लेखक काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल
ICAN 100 से अधिक देशों में गैर-सरकारी समूहों के गठबंधन के रूप में कार्य कर रहा है. इस समूह की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में हुई और आधिकारिक रूप से 2007 में वियना में समूह का गठन हुआ.
