तीसरे चरण में हिंसक घटनाओं के बीच वोटिंग जारी, TMC कैंडिडेट सुजाता मंडल पर हमला, लेटेस्ट अपडेट

West Bengal Chunav 2021 LIVE Update: बंगाल में तीसरे चरण का मतदान जारी है. मंगलवार को पश्चिम बंगाल के तीन जिलों (हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना) की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग के दौरान कई इलाकों से हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं. हावड़ा में जगतबल्लभपुर हाई स्कूल में मतदान के दौरान तनाव का माहौल बन गया.

West Bengal Chunav 2021 LIVE Update: बंगाल में तीसरे चरण का मतदान जारी है. मंगलवार को पश्चिम बंगाल के तीन जिलों (हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना) की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग के दौरान कई इलाकों से हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं. हावड़ा में जगतबल्लभपुर हाई स्कूल में मतदान के दौरान तनाव का माहौल बन गया. वहीं, दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हिंसक घटनाओं के बीच दोपहर 12 बजे तक करीब 34 फीसदी वोटिंग हुई है. यहां देखिए बंगाल विधानसभा चुनाव की लेटेस्ट वीडियो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >