Video: विराट कोहली ने बर्थडे पर जमाया 49वां शतक, कर ली सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकार्ड की बराबरी कर ली. जब कोहली ने विराट रिकॉर्ड बनाया तो ‘कोहली कोहली ’ के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा. कोहली ने हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और आसमान की ओर देखा.

विराट कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां वनडे शतक बनाकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस उपलब्धि पर विराट ने कहा कि यह सपनों के सच होने जैसा है. उन्होंने इस लम्हे के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया. कोहली ने 121 गेंद में 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए जिससे भारत ने ईडन गार्डन की धीमी पिच पर पांच विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर ने 77 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >