Viral Video: बच्चे पर आई मुसीबत तो बाघ से भिड़ गई मादा भालू, एक मां से बड़ा रक्षक कोई नहीं, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: एक बच्चे के लिए उसकी मां से बड़ा कोई रक्षक नहीं होता. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इसे साबित भी कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मादा भालू अपने बच्चे की रक्षा के लिए जंगल के सबसे खूंखार शिकारी बाघ से भिड़ जाती है. यह घटना […]

Viral Video: एक बच्चे के लिए उसकी मां से बड़ा कोई रक्षक नहीं होता. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इसे साबित भी कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मादा भालू अपने बच्चे की रक्षा के लिए जंगल के सबसे खूंखार शिकारी बाघ से भिड़ जाती है. यह घटना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अचानक एक बाघ के आ जाने से भालू का नन्हा बच्चा डर के अपनी मां के पीछे छिप जाता है, लेकिन उसकी मां सारे खौफ को भूलकर बाघ से भिड़ जाती है. मां भालू के आक्रामक तेवर को देखकर बाघ भी भागने में ही अपनी भलाई समझता है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ है.

एक मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं

यह वीडियो एक बार फिर साबित कर रहा है कि इस दुनिया में एक मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं है. खतरा पड़ने पर वो अपने बच्चे के लिए बड़े से बड़े जानवरों से भी टकरा जाती है. वीडियो में दिख रहा है कि बाघ भालू के बच्चे पर हमला कर सकता था, लेकिन बाघ के बीच में एक मां चट्टान की तरह खड़ी हो गई. अंत में बाघ को मैदान छोड़कर भागना पड़ा.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. कई यूजर्स ने मां की तारीफ में कई बातें लिखी हैं. एक यूजर ने लिखा मां तो आखिर मां होती है. एक और यूजर ने लिखा एक मां अपने बच्चे की हर कीमत पर रक्षा करती है. एक अन्य यूजर ने लिखा मां भालू खौफ भूल जाती है. वीडियो को देखकर कई और यूजर्स ने भी ढेरों कमेंट किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >