Viral Video: 'ये आराम का मामला है', बंदे ने अपनी स्कूटी पर ही फीट कर ली ऑफिस वाली कुर्सी, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर चार पहियों वाली स्कूटी दिखाई देती है, जिसे आमतौर पर दिव्यांग लोग चलाते हैं. एक शख्स ने अपनी उसी स्कूटी पर ऑफिस चेयर लगवा ली है ताकि सफर के दौरान उसकी पीठ को आराम मिल सके. आइए देखते हैं इस वीडियो को...

Viral Video: हम ऐसे देश में रहते हैं जहां जुगाड़ू लोगों की कमी नहीं है. ऐसे लोग रील्स स्क्रॉल करते वक्त भी दिख जाते हैं और सड़क पर चलते हुए भी कई बार नजर आ जाते हैं. आजकल लोग जब भी कुछ अजीब, मज़ेदार या अनोखा देखते हैं, तो तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं. देखते ही देखते वो वीडियो ध्यान खींच लेती है और वायरल हो जाती है. फिलहाल ऐसा ही एक नया वीडियो फिर से खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान है. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

बंदे ने किया बुद्धि का 100% इस्तेमाल 

आपने सड़क पर चार पहियों वाली स्कूटी तो जरूर देखी होगी, जिसे आमतौर पर दिव्यांग लोग चलाते हैं क्योंकि उसे बैलेंस करने की जरूरत नहीं होती. अब सोचिए, अगर उस स्कूटी में आराम के लिए कुछ नया जोड़ दिया जाए तो कोई भी देखकर हैरान रह जाएगा. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी स्कूटी पर ऑफिस चेयर लगवा ली है ताकि सफर के दौरान उसकी पीठ को आराम मिल सके.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

आपने जो आपने वीडियो देखा है, उसे इंस्टाग्राम पर captan_sahab_404 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देख गया है, वहीं वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ना लाला ना, मान जा, मत कर.’ दूसरे ने कहा , ‘इन पर टोल लगना चाहिए.’

यह भी देखें: Viral Video: यूं ही नहीं कहते शेर को जंगल का राजा, मगरमच्छ को देखने के बाद भी लगा दी पानी में छलांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >