Viral Video: शख्स नाश्ते में खाता है 10 KG मिर्च, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को मिर्च खाते हुए देख लोग हैरान हो रहे हैं. शख्स मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के बटाव गांव का बताया जा रहा है. शख्स अपनी असाधारण क्षमताओं के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है शख्स भारी मात्रा में मिर्च खाता हुआ दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडिया में दिख रहा शख्स एक बार में 10 किलो तीखी सूर्ख मिर्ची नाश्ते पर खा जाता है. मिर्च खाते वक्त शख्स को न तो आंसू आते हैं और न ही कोई परेशानी होती है.

मिर्च से करता है फेस वॉश

सोशल मीडिया पर मिर्च खाते शख्स को वीडियो में देखा जा सकता है, वह न केवल मजे से मिर्च खा रहा है, बल्कि तीखी लाल मिर्च को अपने चेहरे पर मलता हुआ भी नजर आ रहा है. बंदा मिर्ची से फेस वॉश करता हुआ नजर आ रहा है.

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

मिर्ची खाते शख्य के वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है. वीडियो पर तेजी से लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है. कुछ लोगों ने बंदे को बादशाह कर रहे हैं, तो कोई बंदे को बीमार बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये कोई बादशाह नहीं बीमार है, इसकी जीभ में कोई स्वाद नहीं है.” एक यूजर ने लिखा, “इसको देखकर कई लोगों को मिर्ची लग रही होगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >