Viral Video : लिफ्ट में सांप देखते ही छूटे लोगों के पसीने, कोबरा को ऐसे किया गया रेस्क्यू

Viral Video : नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह गोल्डन पाम सोसायटी का बताया जा रहा है, जहां लिफ्ट में सांप को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. फर्श पर एक कोबरा फन फैलाए बैठा नजर आया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

Viral Video : सोचिए अगर आप लिफ्ट में पैर रखें और सामने कोबरा सांप नजर आए तो क्या होगा. जी हां…इसी से मिलता जुलता एक वीडियो सामने आया है जो नोएडा का है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सेक्टर-168 की “गोल्डन पाम” सोसायटी का बताया जा रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. लिफ्ट में एक कोबरा सांप घुस गया, जिससे वहां के लोगों में हड़कंप मच गया. लोग डर के कारण लिफ्ट का इस्तेमाल बंद कर बैठे और तुरंत मेंटेनेंस टीम को खबर दी. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

मेंटेनेंस टीम ने किया सांप का रेस्क्यू

28 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि कोबरा सांप लिफ्ट के फर्श पर बैठा है. मेंटेनेंस टीम बांस की मदद से सावधानीपूर्वक सांप की ओर बढ़ती है. उसे उठाकर बड़े प्लास्टिक के डिब्बे में डाल देती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: कांव-कांव कर रहा था कौवा, मुर्गी को आ गया गुस्सा, पटक-पटक कर मारा, वीडियो हो रहा वायरल

@GreaterNoidaW नाम के हैंडल से वीडियो शेयर किया गया

सोसायटी की लिफ्ट में सांप मिलने का वीडियो X पर @GreaterNoidaW नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि सेक्टर-168 स्थित सोसायटी की लिफ्ट में सांप मिला, जिसे कड़ी मेहनत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. यह वीडियो अबतक सैकड़ों लोगों ने देखा और लाइक किया है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >