Viral Video: काट लिया, काट लिया… खूंखार शेर ने युवक पर किया हमला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक वीडियो

Viral Video: इन दिनों एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में एक शेर युवक पर अचानक हमला कर देता. इसके बाद युवक के चिल्लाते-चिल्लाते पसीने छूट जाते है. यहां देखिए पूरा वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कुछ मजेदार तो काफी बेहद खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर छाया रहता है. इन दिनों एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में एक शेर युवक पर अचानक हमला कर देता. इसके बाद युवक के चिल्लाते-चिल्लाते पसीने छूट जाते है. वीडियो काफी भयावह है.

शेर का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक शेर के पास ही खड़े हैं. तभी अचानक शेर एक युवक के पैर को अपने जबड़े में जकड़ लेता है. पास में खड़ा दुसरा युवक डंडे से शेर को मारते हुए अपने साथी को बचाने का प्रयास करता है. इस दौरान घबराया हुआ युवक जोर-जोर से चिल्लाता है “अरे काट लिया, काट लिया… “. इस दौरान दूसरा युवक लगातार अपने दोस्त को बचाने का प्रयास करता है. थोड़ी देर बाद शेर युवक को छोड़ देता है, जिसके बाद दोनों युवकों के जान में जान आती है.

वीडियो पर 2 लाख से अधिक व्यूज

इस वायरल वीडियो पर अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “इसको शेर को छेड़ने की जरूरत क्या थी. मजाक भरी पड़ सकता था, गए थे दो पैर में एक पैर पर आए होते.” दूसरे ने लिखा “भाई की सास मुँह तक आ गई थी”. यूजर्स लगातार इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >