Viral Video: 92 वर्षीय मां को कुछ इस तरह महाकुंभ लेकर जा रहा 65 साल का बेटा, वीडियो देख लोग कर रहे हैं तारीफ

Viral Video: महाकुंभ मेले से कई वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. ऐसा ही मां-बेटे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं.

Viral Video: प्रयागराज में 144 साल बाद लगा महाकुंभ मेला लोगों के बीच में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. महाकुंभ से कई वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल भी हो रहे हैं. इन में से कई वीडियो को आप ने भी देखा होगा. कुछ वीडियो को देखकर हमें हैरानी होती है. वहीं कुछ वीडियो एक मिसाल के तौर पर हमें प्रेरित भी करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक 65 वर्षीय व्यक्ति गाड़ी पर अपनी 92 साल की मां को बैठाकर कर महाकुंभ लेकर जा रहा है. इस वीडियो में बेटा स्वयं ही इस गाड़ी को खींचते हुए नजर आ रहा है. अपनी माता को महाकुंभ में स्नान कराने के लिए बेटे के द्वारा किया गया प्रयास लोगों के लिए उदाहरण बन गया है. एक पुत्र का माता के प्रति आदर और प्रेम से भरे इस वीडियो ने सब के दिल को छू लिया है. मां और बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तारीफ भी कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें कलयुग का श्रवण कुमार भी कह रहे है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: फ्लाइट छूटने के बाद महिला ने कर दी ड्राइवर की पिटाई, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral Video: घर में घुसने की कोशिश में हाथी ने मचाई तबाही, वायरल हुआ वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >