Tanuja Hospitalised: दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है काजोल की मां की हालत

दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तनुजा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिसमें छबीली, बहारे फिर आएंगे, ज्वेल थीफ, हाथी मेरे साथी, मेरे जीवन साथी, अमीर-गरीब, याराना, सोनी महिवाल, रखवाला, साथिया, खाकी, सन ऑफ सरदार है.

दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 80 साल की तनुजा को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया है. एक सूत्र ने बताया कि 80 वर्षीय अभिनेत्री जुहू स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह निगरानी में हैं. उन पर इलाज का असर हो रहा है. चिंता की कोई बात नहीं है.’’ बता दें कि तनुजा निर्देशक कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी हैं. उनकी शादी डायरेक्टर सामू मुखर्जी से हुई है और उनकी दो बेटियां काजोल और तनीषा है.

Also Read: Tanuja Hospitalised: आईसीयू में भर्ती दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा, काजोल की मां का सामने आया हेल्थ अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >