Salman Khan: बिहार से जुड़ा है फायरिंग का तार, हमले से पहले शूटरों ने की थी गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी, Video

Salman Khan: सलमान के घर फायरिंग मामले का तार बिहार से जुड़ा है. मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के जेसीपी लखमी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की गई. शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल ने इस हमले से पहले 3 बार पूरे इलाके की रेकी की थी.

Salman Khan: सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है. इस हमले का तार बिहार से जुड़ा है. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमले से पहले आरोपियों ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कई बार रेकी की थी. इसी दौरान पूरा प्लान बनाया गया था. मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के जेसीपी लखमी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की गई. शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल ने इस हमले से पहले 3 बार पूरे इलाके की रेकी की थी. बांद्रा में फायरिंग के बाद दोनों शूटरों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई. फायरिंग के वक्त सलमान खान और उनके परिवार के सदस्य सोए हुए थे. वारदात में कोई भी घायल नहीं हुआ है. कोर्ट ने पुलिस को दोनों शूटरों को 14 दिन की कस्टडी दी है. पुलिस दोनों शूटरों से 25 अप्रैल तक राज उगलवाएगी. बांद्रा में फायरिंग के बाद दोनों शूटरों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >