VIDEO: सर्जरी के बाद सैफ अली खान की कैसी है तबीयत, जानें यहां

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के फैंस के लिए राहत की खबर है. सोमवार को एक्टर की सर्जरी हुई थी और वो अब बिल्कुल ठीक है. बता दें कि एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में है. इस मूवी में वो विलेन के रोल में नजर आएंगे.

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के फैंस उस समय काफी परेशान हो गए, जब उन्हें पता चला कि एक्टर अस्पताल में भर्ती है. एक्टर की मुंबई के अस्पताल में घुटने और ट्राइसेप की सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद एक्टर फिलहाल ठीक है. इंडिया टुडे से बात करते हुए सैफ ने कहा, यह चोट और उसके बाद हुई सर्जरी हम जो करते हैं उसका नतीजा है. मैं खुश हूं कि मुझे अच्छे डॉक्टर्स मिले और मैं सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद देता हूं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ ‘देवरा’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म दो भागों में बनाई जाएगी. मूवी 5 अप्रैल को रिलीज होगी. इसके अलावा खबरें है कि सैफ तमिल फिल्म निर्माता बालाजी मोहन के साथ काम करेंगे. इस परियोजना का वित्तपोषण जंगली पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा. वहीं, पिछली बार ओमराउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आए थे, जिसमें वो रावण बने थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. इसमें प्रभास राघव और कृति सेनन माता सीता के रोल में नजर आई थी. फिल्म रिलीज के बाद विवादों में घिर गई थी.

Also Read: सैफ अली खान संग 5 साल लिव इन में रहने के बाद करीना कपूर ने क्यों की उनसे शादी? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >