IPL की तर्ज पर पहली बार होगा Ranchi Premier League, जानें पूरी डिटेल

आईपीएल की तर्ज पर झारखंड में पहली बार रांची प्रीमियर लीग (RPL) का आयोजन होने जा रहा है. रांची प्रीमियर लीग 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा. टेनिस बॉल से होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेगी.

Ranchi Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर झारखंड में पहली बार रांची प्रीमियर लीग (RPL) का आयोजन होने जा रहा है. रांची प्रीमियर लीग 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा. टेनिस बॉल से होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट के सारे मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे. इसे लेकर बुधवार, 30 अगस्त को एक्सीलरेटेड क्रिव फॉर एक्सेलेंस इन स्पोर्ट्स (ACES) द्वारा रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई. बताया गया कि इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों को 6 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो सिर्फ एक सप्ताह के लिए खुला रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >