video: झारखंड में होने वाली इस रैली में साथ दिखेंगे PM मोदी और कंगना रनौत.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कंगना रनौत की सभा जल्द रांची में होगी. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो की मंजूरी मिल चुकी है.

रांची में झामुमो की न्याय उलगुलान रैली 21 अप्रैल को है. ऐसे में बीजेपी की ओर से भी तैयारियां शुरू हो गई है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कंगना रनौत की सभा जल्द रांची में होगी. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो की मंजूरी मिल चुकी है. खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की रैली प्रभात तारा मैदान में ही होगी. आपको बता दें कि इसकी जानकारी रांची लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी व सांसद संजय सेठ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कंगना रनौत के रांची में कार्यक्रम की मांग की थी और इसकी मंजूरी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदान कर दी है. वहीं, इस रैली की तारीख अभी तय नहीं हुई है. खबरोंं के अनुसार जल्द ही इसकी भी पुष्टी भी की जाएगी. इस वीडियो में जानिए कि इसे लेकर और क्या है बीजेपी की तैयारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mahima Singh

I have 3+ years of experience in digital journalism with a focus on video production, anchoring, and reporting. I’m especially passionate about political and crime stories, as well as documentary filmmaking. Skilled in end-to-end video storytelling for digital platforms.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >