बंगाल के जलपाईगुड़ी के चाय बागान में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप, वन विभाग ने तेज की जांच, VIDEO

Tendua Video: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के चाय बागान में एक तेंदुआ का शव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया. जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के बारोपेटिया पंचायत के भांडगुरी चाय बागान से एक तेंदुए का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई.

Tendua Video: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के चाय बागान में एक तेंदुआ का शव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया. जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के बारोपेटिया पंचायत के भांडगुरी चाय बागान से एक तेंदुए का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह चाय बागान के श्रमिक काम करने पहुंचे. इसी दौरान श्रमिकों की नजर बागान में मृत पड़े तेंदुए पर पड़ी. चाय बागान के मजदूरों ने तुरंत वन विभाग को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अभी तक तेंदुए की मौत का पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >