झारखंड: राज्य में कोरोना से पहली मौत, अभी तक 12 लोग संक्रमित

झारखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक से उछाल आ गया है. जहां 8 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 4 थी वहीं अब ये संख्या बढ़कर तेरह हो गयी है.

झारखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक से उछाल आ गया है. जहां 8 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 4 थी वहीं अब ये संख्या बढ़कर तेरह हो गयी है. कोरोना संक्रमण के 13 मामलों में से 12 तबलीगी जमात से जुड़े हुये हैं. एक संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. मरने वाला शख्स बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित साड़म का रहने वाला था. 75 साल के इस शख्स की मौत जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कुछ ही घंटो बाद हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SurajKumar Thakur

SurajKumar Thakur is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >