बढ़ रहा दार्जिलिंग का तापमान, कब और कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

Bengal Weather Forecast: दार्जिलिंग का तापमान लगातार बढ़ रहा है. न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. मौसम विभाग ने बंगाल में आने वाले दिनों में एक-दो जगह पर वर्षा होने का अनुमान जताया है. अगले 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम, यहां पढ़ें.

Bengal Weather Forecast: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है. राज्य के अन्य हिस्सों का भी मिनिमम टेंपरेचर बढ़ रहा है. यह संकेत है कि आने वाले दिनों में कोलकाता में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सप्ताह दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक-दो जगह हल्की बारिश होने की संभावना है.

दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान बढ़कर 6 डिग्री हुआ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता स्थित अलीपुर क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया है कि दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान बढ़कर 6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में कूचबिहार और पुंडिबाड़ी का न्यूनतम पारा बढ़कर 12.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है. दक्षिण बंगाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड कल्याणी में रिकॉर्ड किया गया है.

दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान दार्जिलिंग में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तक उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले में एक-दो जगह सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Weather Forecast: 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा बंगाल का पारा

मौसम विभाग ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 3 दिन में बंगाल के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है. इसके बाद के दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिन तक मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. आगामी 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के मौसम में अल नीनो का दिखा असर, फरवरी में ही 31 डिग्री के पार जायेगा कोलकाता का तापमान

श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है चक्रवात, जानें कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आज होगा घनीभूत, अगले 6 दिन कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >