अमेरिका में हिजाब पहनी महिला से पूछा गया- तुम्हारे पास ग्रीन कार्ड है क्या ?

वाशिंगटन : अमेरिका के अटलांटा में एक व्यक्ति ने हिजाब पहने एक महिला को कथित तौर परेशान किया. इतना ही नहीं महिला को अपशब्द भी कहे गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला से पूछा गया कि ‘क्या तुम्हारे पास ग्रीन कार्ड है. ‘ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों […]

वाशिंगटन : अमेरिका के अटलांटा में एक व्यक्ति ने हिजाब पहने एक महिला को कथित तौर परेशान किया. इतना ही नहीं महिला को अपशब्द भी कहे गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला से पूछा गया कि ‘क्या तुम्हारे पास ग्रीन कार्ड है. ‘

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को वीजा जारी करने पर रोक लगाने के बाद प्रवासियों को निशाने बनाने की कई घटनाएं सामने आई हैं और मुस्लिम महिला को परेशान किए जाना इसी क्रम में नई घटना है. एक अमेरिकी मुस्लिम महिला ने इस घटना की फिल्म बनाई. जोएज कॉफी शॉप में 39 साल की असमा अलहूनी (39 ) बैठकर अपने लैपटॉप पर काम कर रही थीं और उसी दौरान उस व्यक्ति ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं.

अमेरिकी नागरिक असमा ने बताया, ‘‘मैं काम कर रही थी और उसी दौरान देखा कि एक व्यक्ति मेरी ओर कैमरा किए हुए है.” असमा के अनुसार पहले तो उन्होंने इस व्यक्ति को नजरअंदाज करने का फैसला किया, लेकिन इस व्यक्ति ने उनकी तस्वीरें लेना जारी रखा. इसके बाद असमा उसकी गतिविधि का वीडियो बनाने लगीं. फिर उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपशब्द कहे और सवाल किया, ‘‘क्या तुम्हारे पास ग्रीन कार्ड है.” असमा ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया और वह वायरल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
US

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >