गांधीवादी विचार ही गोडसे के मंदिर वाले कदम का जवाब देंगे

लंदन : महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी ने कहा है कि गांधी के सिद्धांत ही उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की याद में मंदिर बनाने के किसी योजना का जवाब देने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब भारत को गांधी की कहीं ज्यादा जरुरत है. पश्चिम बंगाल के […]

लंदन : महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी ने कहा है कि गांधी के सिद्धांत ही उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की याद में मंदिर बनाने के किसी योजना का जवाब देने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब भारत को गांधी की कहीं ज्यादा जरुरत है. पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से गोडसे का मंदिर बनाए जाने के कदम का हवाला देते हुए यह टिप्पणी की.

वह हाल ही यहां पार्लियामेंट स्क्वायर पर गांधी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘तथ्य है कि उस साम्राज्यवादी शक्ति की राजधानी लंदन में गांधी की प्रतिमा लगाई गई है जिससे गांधी ने भारत को मुक्त कराया था, जबकि भारत में कुछ लोग उनके हत्यारे का मंदिर बनाने का विचार करते हैं. यह दिखाता है कि आजादी में सत्य के लिए गांधी का काम अद्भुत ढंग से सफल हुआ है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >