हेमंत दो सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. झामुमो के सूत्रों ने बताया कि वह दुमका के अलावा बरहेट सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं. पार्टी में लगभग इस पर सहमति बन गयी है. जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है. हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जब इस बाबत […]

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. झामुमो के सूत्रों ने बताया कि वह दुमका के अलावा बरहेट सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं. पार्टी में लगभग इस पर सहमति बन गयी है. जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है.

हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जब इस बाबत पूछा गया, तो उन्होंने इनकार भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं. पार्टी जो आदेश देगी, वह मानेंगे. यदि पार्टी उन्हें एक और सीट से चुनाव लड़ाना चाहेगी, तो वह लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान पहले चरण के चुनाव पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >