हेमंत ने मुख्यमंत्री बन कर राज्य नहीं, अपना भला किया : बलमुचु

रांची : कांग्रेस के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु ने कहा है कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बना दिया गया, यही बड़ी बात है. मुख्यमंत्री बन कर हेमंत सोरेन ने राज्य का भला नहीं किया, बल्कि अपना और अपनी पार्टी का भला करने में लगे रहे. वह पार्टी को मजबूत करने में लगे […]

रांची : कांग्रेस के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु ने कहा है कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बना दिया गया, यही बड़ी बात है. मुख्यमंत्री बन कर हेमंत सोरेन ने राज्य का भला नहीं किया, बल्कि अपना और अपनी पार्टी का भला करने में लगे रहे. वह पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे. सरकार को राज्य के लोगों की चिंता नहीं रही. सरकार ने क्या काम किया है, वह किसी से छिपा नहीं है. सरकार बना कर कोई फायदा नहीं हुआ है. कांग्रेस कभी भी झामुमो के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ सकती है. कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है.

बलमुचु ने कहा कि गंठबंधन को लेकर आला कमान को फैसला करना है. हम गंठबंधन को लेकर बातचीत में शामिल नहीं हैं. जिनको फैसला करना है, वह विचार कर रहे हैं. लेकिन कार्यकर्ताओं की भावना है कि गंठबंधन न हो. सांसद ने कहा कि झामुमो जिस तरह से अडि़ग है, वैसे में गंठबंधन संभव नहीं है. सीट पर दावेदारी ज्यादा की जा रही है. झामुमो का रवैया सही नहीं है. श्री बलमुचु ने कहा कि हम अपनी बात केंद्रीय नेतृत्व के पास रखेंगे. फैसला नेतृत्व को करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >