राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में आज चुनाव अभियान का बिगुल फूंकेंगे

कोलकाता : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मालदा जिला के चंचल में रैली कर पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान का बिगुल फूंकेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने यह जानकारी दी. सोमेन मित्र ने कहा, उन 11 सीटों पर प्रचार शुरू कर दिया गया है, जहां हमने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी […]

कोलकाता : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मालदा जिला के चंचल में रैली कर पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान का बिगुल फूंकेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने यह जानकारी दी.

सोमेन मित्र ने कहा, उन 11 सीटों पर प्रचार शुरू कर दिया गया है, जहां हमने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर पर चुनाव अभियान शुरू करेंगे. वह हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी एक संदेश देंगे.

रैली ऐसे समय में की जा रही है, जब वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कोई बंटवारा नहीं हो पाया है. दोनों पक्षों ने अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >