दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जायेगा उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन

सियोल : दक्षिण कोरियाके राष्ट्रपति मून जेई इन ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन शीघ्र सियोल की यात्रा करेंगे. मून ने संसद मेंगुरुवार को अर्थव्यवस्था परदियेगये भाषण के दौरान यात्रा के बारे में और कोई ब्योरा नहीं दिया. मून पहले भी कह चुके हैं कि सितंबर में जब प्योंगयांग में नेताओं […]

सियोल : दक्षिण कोरियाके राष्ट्रपति मून जेई इन ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन शीघ्र सियोल की यात्रा करेंगे. मून ने संसद मेंगुरुवार को अर्थव्यवस्था परदियेगये भाषण के दौरान यात्रा के बारे में और कोई ब्योरा नहीं दिया.

मून पहले भी कह चुके हैं कि सितंबर में जब प्योंगयांग में नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी, तो किम ने उनसे कहा था कि वह इस वर्ष सियोल आयेंगे.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मून अपनी पिछली बात को ही दोहरा रहे थे या उनके पास किम के दौरे के बारे में नया विवरण है.

मून ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच दूसरी शिखर बैठक जल्द होगी.

उन्होंने कहा कि चीनके राष्ट्रपति शी जिनपिंग के उत्तर कोरिया की यात्रा करने की उम्मीद है और किम शीघ्र रूस की भी यात्रा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >