VIDEO: नीट पेपर विवाद में कई परीक्षार्थी बिहार पुलिस के रडार पर, डेढ़ दर्जन संदिग्धों की तलाशी जारी

नीट पेपर लीक मामले में बिहार में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है. अब डेढ दर्जन परीक्षार्थी पुलिस के रडार पर हैं जिनकी खोज की जा रही है.

नीट पेपर विवाद मामले में बिहार में भी पुलिस जांच जारी है. कई परीक्षार्थियों को गिरफ्तार भी किया गया है जिनसे पूछताछ की गयी है. सॉल्वर गैंग के भी सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे भी हुए हैं. आर्थिक अपराध ईकाई 9 अन्य परीक्षार्थियों से पूछताछ करेगी और इसके लिए उन्हें नोटिस भेजकर बुलाया गया है. जबकि करीब डेढ दर्जन और परीक्षार्थियों के नाम पुलिस के सामने आए हैं जो संदिग्ध हैं. पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >