कालीन भैया आ रहे हैं! रिलीज हो रहा है मिर्जापुर-2 का ट्रेलर

6 अक्टूबर को मिर्जापुर सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो रहा है. कालीन भैया, गुड्डू, गोलू औऱ मुन्ना भैया फिर से धमाल मचाते नजर आएंगे.

कालीन भैया, गुड्डू और गोलू. मिर्जापुर के इस सीजन ये लोग क्या धमाल मचाने वाले हैं, इसका ठीक-ठीक पता तो 23 अक्टूबर को ही लग सकता है, लेकिन उससे पहले 6 अक्टूबर को आपको ये अंदाजा जरूर लग जाएगा कि ये तिकड़ी क्या खुराफात मचाने वाली है.

ये भी पता चलेगा कि कि मुन्ना भैया और कितना शातिर हो गए हैं. जी हां…दिल थाम के बैठिए क्योंकि 6 अक्टूबर को मिर्जापुर सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है.

Posted By- Suraj Kumar Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >