बिहार के पत्रकारों से लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव नाराज, FIR और मुकदमा करने की धमकी

छात्र राजद के कार्यक्रम के लगाए गए पोस्टर में तेज प्रताप यादव, लालू यादव और राबड़ी देवी की तसवीर थी. पोस्टर में तेजस्वी यादव की तसवीर नहीं लगाने पर विवाद हुआ था. इसी को लेकर तेज प्रताप यादव ने फेसबुक लाइव में आकर अपनी बातें रखी

Tej Pratap Yadav Video: राष्ट्रीय जनता दल में जारी पोस्टर विवाद के बीच लालू यादव के बडे़ लाल तेज प्रताप ने पत्रकारों पर मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है. राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा है हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे, जिन्होंने छात्र राष्ट्रीय जनता दल के कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर को लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया है. दरअसल, छात्र राजद के कार्यक्रम के लगाए गए पोस्टर में तेज प्रताप यादव, लालू यादव और राबड़ी देवी की तसवीर थी. पोस्टर में तेजस्वी यादव की तसवीर नहीं लगाने पर विवाद हुआ था. इसी को लेकर तेज प्रताप यादव ने फेसबुक लाइव में आकर अपनी बातें रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >