काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण की तैयारियों के बीच हंगामा, कांग्रेस ऑफिस को ‘भगवा’ रंग से रंगने पर बवाल

वाराणसी विकास प्राधिकरण काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाली इमारतों को गेरुआ रंग में रंगवा रहा है. इसी बीच कांग्रेस कार्यालय को भी गेरुए रंग से रंग दिया गया.

Kashi Vishwanath Corridor Controversy: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन 13 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. वाराणसी विकास प्राधिकरण काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाली इमारतों को गेरुआ रंग में रंगवा रहा है. इसी बीच कांग्रेस कार्यालय को भी गेरुए रंग से रंग दिया गया. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है और प्राधिकरण को अल्टीमेटम दिया है. कुछ दिनों पहले भी बुलानाला मस्जिद को भगवा रंग से रंगने पर हंगामा हुआ था. बाद में मस्जिद का रंग पहले की तरह सफेद कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >